फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग छह घंटे में बुझी

Fri, 29 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग को बुझाते दमकल कमीं। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तेजली स्थित राधा स्वामी सत्संग के सामने पुराना सहारनपुर रोड स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवाएं चलने से आग भीषण होती गई, जिससे निकलता काला धुंआ कई किलोमीटर दूर से भी नजर आने लगा। करीब दस गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने छह घंटे की मशक्कत कर आग बुझाई। तब तक प्लाईबोर्ड, मशीनरी व अन्य सामान आग से जल गए।
सेक्टर-15 निवासी सतीश चौपाल की पुराना सहारनपुर रोड पर लीगो लैमीनेट्स के नाम से प्लाईवुड फैक्टरी है। दोपहर करीब ढाई बजे फैक्टरी में 150 लेबर व कर्मी काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्टरी में पड़े प्लाईवुड के स्टाॅक में आग लग गई। लेबर व कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर हवाएं चलने से आग भीषण हो गई। सूचना दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूड़िया गेट चौकी प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फैक्टरी में कार्यरत लेबर व कर्मचारी सुरक्षित हैं। उधर, सतीश चौपाल का कहना है कि नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें