फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने विदाई गीतों से किया भावविभोर

Mon, 27 Apr 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विदाई समारोह में प्रतियोगिता की विजेताओं के साथ अध्यापिकाएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस की यूजी, पीजी और शिक्षा विभाग की छात्राओं के लिए विदाई समारोह करवाया गया। इसमें अंतिम वर्ष की छात्राओं ने कॉलेज से विदा ली। छात्राओं ने विदाई गीत गाकर भावविभोर कर दिया।
इस दौरान मिस गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस ईव, मिस कॉन्फिडेंट, मिस टैलेंटेड प्रतियोगिताएं हुई। कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्राचार्या डॉ. सुखविंद्र कौर अतिथि रहीं। डॉ. वरिंद्र गांधी ने छात्राओं को उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने प्रति ईमानदार रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई छात्रा किसी कारण से आगे पढ़ने में असमर्थ है, तो कॉलेज उसका पूरा सहयोग करेगा। प्राचार्या डॉ. सुखविंद्र कौर ने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई ही एक ऐसी पूंजी है जो जीवन भर इंसान का साथ देती है। उन्होंने जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज जीवन की यादें साझा कीं।

प्रतियोगिता में सिमरनजीत कौर मिस जीएनजी यूजी चुना गया। सृष्टि मिस यूजी आर्ट्स, मेघा मिस यूजी कॉमर्स, वंशिका मिस यूजी साइंस चुनी गईं। मुस्कान मिस बीएससी बी.एड और स्नेहा मिस बीए बीएड बनीं। इसके साथ मनशा मिस टैलेंटेड, हरसिमरन कौर मिस एंजल, निष्ठा शर्मा मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मनप्रीत कौर एवं शरणप्रीत कौर मिस एलिगेंट चुनी गईं।
विज्ञापन

स्वाति मिस कॉन्फिडेंट और गिनिका मिस ईव रहीं। मिस जीएनजी पीजी शबाना बनीं। ऋतु मिस पीजी आर्ट्स, जैस्मीन कौर मिस पीजी कॉमर्स, ऋचा मिस पीजी साइंस बनी। कनिका सैनी को मिस ईव और कनिका मेहता को मिस ब्यूटीफुल स्माइल चुना गया। मिस टैलेंटेड हिमांशी और मिस एलिगेंट कनिष्का बनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें