फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने संस्कृत के गीतों और श्लोकों पर दी प्रस्तुति

Mon, 31 Aug 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में गतिविधियां कराई गईं। छात्राओं ने संस्कृत श्लोक, भाषण, गायत्री मंत्र लेखन, संस्कृत गीत-गायन, संस्कृत नृत्य और स्लोगन लेखन में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्राचार्या मोनिका खुराना मुख्यातिथि रहीं। कार्यक्रम वीनू गोयल और संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति गेरा के नेतृत्व में करवाया गया। अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। संस्कृत और भारतीय परंपराओं को दर्शाते सुंदर पोस्टर भी तैयार किए गए। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधान राकेश मोहन ने छात्राओं को संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरे विश्व को संस्कृत भाषा को समझने की जरूरत है। इससे विश्व में भाईचारा और सौहार्द की भावना बढ़ेगी। वीनू गोयल ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। संस्कृत भाषा में भारतीय संस्कार और परंपराएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कृत पढ़ने, लिखने और बोलने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. स्वाति गेरा ने बताया कि संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष संस्कृत सप्ताह मनाया जाता है। गतिविधियों में भाग लेने वाली छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें गीता की पुस्तकें उपहार स्वरूप भेंट की गईं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें