फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चिकित्सा शिविर में 520 मरीजों की जांच

Mon, 31 Aug 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
​शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक। संस्था
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जीवनदीप संस्था और ग्राम पंचायत के सहयोग से विद्यालय परिसर में रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मीना कांबोज की अगुवाई में आयोजित शिविर में 520 मरीजों की जांच की गई। वहीं 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने बताया शिविर में ब्रेन एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डाॅ. सीमांचल गोयल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. परमेश गर्ग, डाॅ. संजीव बराक, डाॅ. सुनीता यादवेंदु, होम्योपैथिक विशेषज्ञ जितेंद्र शर्मा और डाॅ. रोहित शर्मा ने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। इस मौके पर अध्यापक राम नरेश, बलजीत कौर, प्रियंका गोयल, पारुल गर्ग, संदीप कुमार, डाॅ. सुभाष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें