फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गया था परिवार, चोरों ने पांच हजार की नकदी व गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने पुराना हमीदा स्थित घर के ताले तोड़ पांच हजार की नकदी, गहने व बाहर खड़ा रेहड़ा चोरी कर लिया। चारी के समय परिवार शादी समारोह में सहारनपुर के गांव भोजपुर गया हुआ था। उधर, दामला में ढाबे के बाहर खड़े डंपर के दो बैंटरे व टंकी से 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा निवासी सोनू ने बताया कि 24 अप्रैल को सहारनपुर के गांव भोजपुर स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह था। इसके लिए वह 23 अप्रैल को अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गया था। वहां जाने से पहले उसने अपने घर का ताला लगाया था। शादी समारोह से निपटने के बाद देर रात करीब नौ बजे वह अपने घर पहुंचा। मेन गेट का ताला खोलकर जब वह घर के अंदर गया तो उसने देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे पड़े हुए थे। कमरे के अंदर अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी के अंदर से चांदी का गले का सेट, चांदी के कड़े, जोड़ी पाजेब, पांच हजार रुपये की नकदी व घर के बाहर खड़ा बाइक में जुड़ा रेहड़ा गायब था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, सदर थाना क्षेत्र के गांव दामला स्थित गुरु नानक ढाबा के बाहर खड़े डंपर के दो बैटरे व टंकी से करीब 150 लीटर डीजल तेल चोरी कर लिया। डंपर मालिक हरजिंद्र सिंह ने फरमान नामक युवक पर बैंटरे व तेल चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी फरमान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें