ऊंचा चांदना निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत है। 27 अगस्त की रात को वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर घर में सो गया था। अगली सुबह करीब पौने पांच बजे जब उसकी आंख खुली तो उसके कमरे के साथ वाले कमरे में सामान बिखरा मिला, अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर वहां से 30 हजार की नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, एटीएम, एक सोने की चेन, घड़ी, चांदी के कड़े व अन्य गहने और सामान गायब था। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।