साढौरा के गांव रसूलपुर में दो लोगों ने एक घर में घुसकर व्यक्ति के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उससे सोने की चेन व 4500 रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव रसूलपुर निवासी मुनीष कुमार गुलाटी ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही मोनू तथा नरेश गुर्जर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझाकर मामला शांत करवा दिया मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। मनीष ने बताया कि 28 अगस्त को रात साढ़े आठ बजे वह घर पर था। इस दौरान मोनू व नरेश गुर्जर ने उस पर सरिया व डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जाते हुए उसके गले से सोने की चेन व जेब से 4500 रुपये छीन कर फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।