फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मृतक के दोस्तों से परिजनों की बहस, नहर में मिला था युवक का शव

Mon, 03 Jun 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बीती 28 मई से घर से लापता 19 वर्षीय शोयब का शव शनिवार को रादौर में पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ था। रविवार को उसके पोस्टमार्टम के दौरान शोयब के परिजनों और उसके दोस्तों व परिजनों से बहस हो गई। इससे अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। परिजन शोयब के दोस्तों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। वह पुलिस से उसके दोस्तों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत किया और गहनता से मामले की जांच का आश्वासन दिया।
सदर यमुनानगर थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि युवक का शव रादौर से बरामद हुआ था। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर शक जता रहे थे। परिजनों से बात करके उन्हें समझा दिया गया है। मृतक के गले पर न तो कोई निशान है और न ही रस्सी मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी ताकि सच का पता चल सके। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के दौलतपुर गांव निवासी इंतजार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काफी समय से अपने बच्चों, भाई शोयब व पत्नी के साथ दूधला गांव में डेयरी पर रहता है। भाई शोयब 28 मई को घर से निकला था। शोयब जब घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसके दोस्तों मोहम्मद रियाज व मोहम्मद सामी से बात की तो उन्होंने बताया था कि शोयब उन्हें औरंगाबाद में नहर के पुल के नीचे मिला था। जहां उसने थोड़ी देर उनसे बात की और इसके बाद वह बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि शोयब की मौत में उसके दोस्तों का हाथ है क्योंकि उन्होंने सही जानकारी नहीं दी। इस बात को लेकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर दोनों पक्षों की बहस हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें