फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भारत-पाकिस्तान फाइनल के रोमांच से सड़कों पर सन्नाटा

Mon, 29 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान मैच के चलते शाम साढ़े सात बजे सुनसान पड़ी गोबिंदपुरी रोड। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के फाइनल क्रिकेट मैच लेकर शहर वासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। दोनों टीमें 41 साल बाद फाइनल में आमने-सामने हैं, जिससे मैच का रोमांच और ज्यादा बढ़ गया है। इसके चलते रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद शाम को बाजार सुनसान व सड़कें वीरान दिखाई दीं।
मैच के कारण रविवार को दिन ढलने के साथ ही बाजारों में लोगों की भीड़ कम होने लगी। वहीं, अंधेरा होते ही शहर की व्यस्त रहने वाली सड़कें वीरान हो गई। सड़कों पर इक्का दुक्का लोग दिखाई दी। वहीं, इसके चलते दुकानदारों में उत्साह देखने को मिला। दुकानदार भी रविवार को जल्दी दुकानें बंद करके घर चले गए। रात आठ बजते ही शहर की सड़कें ऐसी हो गई मानो कर्फ्यू लग गया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ भारत-पाकिस्तान का मैच सोशल मीडिया पर भी खूब छाया रहा है। इस दौरान लोगों ने इसका खूब विरोध किया और वहीं सैकड़ों लोगों ने इसका समर्थन भी किया। मैच से पहले सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच कमेंट में तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। दूसरी तरफ इस मैच के साथ पहलगाम में निर्दोषों की हत्या और भारत पर ड्रोन हमले व युद्ध का माहौल बनाने को लेकर भी लोगों की बहस चलती रही।
कई लोगों ने इसका पुरजोर विरोध किया और जय श्रीराम और जय माता दी के कमेंट कर पाक को सबक सिखाने की कार्रवाई करने की मांग तक उठी। इस सबके बावजूद जिले में लोगों पर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का खुमार देखने को मिला। इसके चलते शाम को बाजार वीरान हो गए। दिन ढलने के बाद से दुकानदार खाली बैठे रहे और देर शाम आठ बजे मानो कर्फ्यू लग गया हो।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने परिजनों, दोस्तों व परिचितों के साथ मैच देखा और भारतीय टीम के लिए मन्नतें मांगी। वहीं, दुकानदार भी इससे पीछे नहीं रहे। बाजारों व दुकानों में लोगों को इसे लेकर चर्चा करते देखा गया। वहीं, अंधेरा होते ही मैच के कारण बाजार तक वीरान हो गए। व्यापारी भी जल्द ही दुकानें बंद करके घर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें