प्रतापनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में कक्षा 9वीं व 11वीं में रिक्त स्थान पर प्रवेश परीक्षा सात फरवरी को आयोजित होगी। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
प्रिंसिपल अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि कक्षा 9वीं में 339 एवं कक्षा 11वीं में 103 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति ने जारी कर दिए हैं। परीक्षा केंद्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ बनाया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या हो तो पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ के कार्यालय से सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संवाद