फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रामलीला की झांकी संग भजनों की गूंज

Sat, 07 Nov 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लेते ​शिक्षक। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को दीपावली के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और दीपावली के महत्व को दर्शाया। सभागार को विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए तोरण, कंदील और दीपों से सजाया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुमित जिंदल और उप प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने मां सरस्वती और राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा हफीजा ने भाषण के माध्यम से दीपावली के पौराणिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। वहीं प्रज्ञा ने कविता के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों का वर्णन किया।
विज्ञापन

संगीत विभाग की अध्यापिका मीना शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर हुए स्वागत को नृत्य-नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई।
विज्ञापन

आयोजन में अध्यापिका तरुणा मित्तल, आंचल, अध्यापक सचिन और एनएसएस स्वयंसेवकों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के सत्य, मर्यादा और त्याग के आदर्श अपनाने तथा सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें