फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशे में था छात्राओं को बस से टक्कर मारने वाला चालक

Sat, 08 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रोडवेज बस चालक। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर/यमुनानगर। प्रतापनगर बस स्टैंड से रोडवेज की बस में सवार होने के दौरान बस के नीचे आने से एक छात्रा की मौत व 5 छात्राओं घायल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक आरोपी सोनीपत के गांव गढ़ी उजाले खां निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी चालक ने ड्यूटी के दौरान शराब पी हुई थी। इसकी पुष्टि मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है।
उल्लेखनीय है वीरवार सुबह लगभग आठ बजे के करीब सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं प्रताप नगर बस अड्डे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की तरफ से बस आई तभी छात्र-छात्राएं बस में चढ़ने के लिए दौड़े थे। इसी दौरान ड्राइवर ने छात्र-छात्राओं की तरफ ही गाड़ी को मोड़ दिया।
विज्ञापन

इससे छह छात्राएं बस की चपेट में आ गईं। इनमें से एक 21 छात्रा लड़की आरती की मौत भी हो चुकी है। अन्य पांच छात्राएं विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।
इस बारे में थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि वीरवार सुबह हुई घटना में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया था। मेडिकल करवाने पर अल्कोहल की पुष्टि हुई है। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में आरोपी रोडवेज बस चालक को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। चिकित्सकीय जांच में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। -कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें