फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार में एक घंटे फंसा रहा चालक

Sat, 07 Jun 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली (यमुनानगर)। जगाधरी-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर छछरौली के पास अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। क्षतिग्रस्त कार में करीब एक घंटे तक चालक फंसा रहा। राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के उसे कार से बाहर निकाला गया।
यमुनानगर निवासी दिनेश कौशिक अपने परिवार के साथ पांवटा से जगाधरी की तरफ आ रहा थे। जब वह छछरौली सोम नदी के पुल के पास पहुंचे तो जगाधरी की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार सवार एक महिला व तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल बच्चों व महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चालक क्षतिग्रस्त कार में फंस गया। पहले तो राहगीर खिड़की खोलने का प्रयास करते रहे। जब खिड़की नहीं खुली तो रस्सी डालकर ट्रैक्टर से खींचा गया, जिसके बाद चालक को बाहर निकाला गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक हादसे के बाद फरार हो गया। छछरौली थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने ने बताया मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें