फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसआईआर में प्रदेश में सातवें स्थान पर जिला

Tue, 30 Jun 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
लोगों ने उनके प्रपत्र लेते बीएलओ। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान ने गति पकड़ ली है। अभियान में यमुनानगर ने पूरे हरियाणा में सातवां स्थान हासिल किया है।
मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र एकत्रित कर रहे हैं। इसके साथ ही प्राप्त प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी तेजी से किया जा रहा है। सोमवार तक जिले में कुल नौ लाख 18 हजार 682 मतदाताओं में से दो लाख 55 हजार 592 मतदाता गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो कुल मतदाताओं का 27.82 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले में 979 बीएलओ इस अभियान में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वहीं मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य 98.79 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की जा सके।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति ने बताया कि सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे बीएलओ के माध्यम से प्राप्त प्रपत्रों का तत्काल मोबाइल एप पर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। इससे मतदाताओं के नाम, पता, आयु और अन्य विवरणों का सत्यापन अधिक पारदर्शी, सटीक और व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। साथ हीमतदाताओं का सही रिकॉर्ड भी सुनिश्चित होगा।
डीसी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसलिए इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने प्रपत्र वितरण का कार्य लगभग पूर्ण करने पर सभी बीएलओ और अभियान से जुड़े अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे बीएलओ को समय पर भरे हुए प्रपत्र उपलब्ध कराकर इस अभियान में सहयोग करें। प्रशासन का लक्ष्य समयबद्ध तरीके से सभी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें