फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जन से निदेशक ने मांगी मशीनों व दवाओं की डिमांड सूची

विज्ञापन
सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक लेते स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. जेएस पुनिया। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. जेएस पुनिया ने सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह को निर्देश दिए कि जिले में जिन मशीनों व दवाओं कि जरूरत है उनकी सूची उन्हें उपलब्ध कराएं। ताकि जल्द उच्च स्तर पर सामग्री जिले में उपलब्ध कराई जा सके। सिविल सर्जन कार्यालय में डॉ. पुनिया ने जिले में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए किए प्रबंधों की समीक्षा की। टीबी कार्यक्रम, आयुष्मान योजना, एनसीडी कार्यक्रम व टीकाकरण कार्यक्रमों के बारे पूरी जानकारी प्राप्त की और जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार व प्रसार के आदेश दिए।
विज्ञापन

यमुनानगर के नोडल अधिकारी हैं निदेशक
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि निदेशक डॉ. जेएस पुनिया यमुनानगर के नोडल अधिकारी हैं, जो जिले में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए जिले के दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान पीपीटी प्रजेंटेशन के जरिये निदेशक को कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मौके पर डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. दीपिका गुप्ता, डॉ. विजय परमार, डॉ. सुशीला सैनी, डॉ. दवेंद्र संधु, डॉ. संजय राठी, डॉ. राजेश परमार, डॉ. विजय विवेक, डॉ. वागीश गुटेन, डॉ. बुलबुल कटारिया, चमन लाल, अमृतपाल व नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें