मीरपुर नर्सरी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ प्रशांत शर्मा। विभाग
छछरौली। मीरपुर स्थित शीशम सोइंग नर्सरी के निरीक्षण के लिए शनिवार को बीज संग्रहण केंद्र पिंजौर के डीएफओ प्रशांत शर्मा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान नर्सरी में अनुपस्थित मिले वनरक्षक गौरव को कड़ी फटकार लगाई। डीएफओ शर्मा ने नर्सरी में तैयार किए जा रहे शीशम के पौधों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से 108 पौधों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता, वृद्धि और देखभाल की प्रक्रिया की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ स्थानों पर रखरखाव में सुधार की आवश्यकता है, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को इसके निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित रूप से नर्सरी की सफाई, सिंचाई और पौधों की देखभाल सुनिश्चित की जाए। संवाद