फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भक्तों ने जयकारे लगाकर तीन बार किया शंखनाद

Mon, 17 Nov 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पंजाबी धर्मशाला में महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व प्रथम मां और गुरुवर के जयकारे लगाए गए तथा भक्तों ने तीन-तीन बार शंखनाद किया।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि परम पूज्य सतगुरु देव ने इस घोर कलयुग में मानव को तीन धाराओं से जोड़ने का प्रयास किया कि मानव नशामुक्त, मांसाहार मुक्त व चरित्रवान जीवन जीते हुए इन तीन धाराओं से जुड़कर मानव मानवीय मूल्यों की स्थापना कर राष्ट्र रक्षा में मानवता की सेवा में संकल्प के साथ अपने जीवन की यात्रा को लेकर पूर्णता की तरफ जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए। हर मां बाप के अपने बच्चों के प्रति तीन कर्तव्य होने चाहिए। हमें यह पता होना चाहिए कि हमें अपने बच्चों को खाने के लिए सात्विक भोजन देना चाहिए। इस मौके पर राजबीर, सत्यप्रकाश, राजेश बुबका, कविता, रेशमा, मुस्कान, सुमन, प्रविता, रायसिंह, बाबूराम, सोहनलाल, तेजपाल, अनिल, सतीश, बलवंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें