फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भक्तों ने जयकारों के साथ किया शंखनाद

Mon, 16 Sep 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मासिक महाआरती शहर की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित की गई। मां दुर्गा जी की महाआरती का क्रम सम्पन्न किया गया। सर्वप्रथम मां व श्री गुरुवर के जयकारे लगवाए, उसके बाद तीन-तीन बार शंखनाद किया गया।
समापन की बेला पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि जब भी कोई नया क्रम प्रारंभ होता है तो हम प्रकृति और गुरु सत्ता की स्तुति करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, लेकिन भौतिकता में लिफ्ट लोग नाच गाने नशे में अश्लीलता में विकारों में समय नष्ट करते हैं, जो बहुत निंदनीय है। परम पूज्य सतगुरु देव शक्तिपुत्र महाराज ने हमें सोचने समझने की सामर्थ्य प्रदान की है।
विज्ञापन

चाहे सुख हो या दुख हर स्थिति स्थिति में अपनी आत्मा की जननी माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा को याद करना चाहिए, क्योंकि उन्हीं की कृपा से हमें यह जीवन मिला हुआ है। मेहता ने कहा कि गुरुवर ने बहुत पहले कहा था कि आप जो यह युग परिवर्तन का शंखनाद कर रहे हैं, बहुत बड़ा परिवर्तन लाएगा। समस्त अपराधों की जड़ नशा है और नशा की जड़ हैं भ्रष्ट अधिकारी और राजनेता है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों को हमें जड़ से उखाड़ कर फेंकना ही होगा। आज रादौरक्षेत्र में लगभग हर गांव के अंदर अवैध नशा बिक रहा है। उस नशे की वजह से बहुत सी दुर्घटनाएं, बलात्कार, चोरियां, लूट आदि हो रही है जो युवा नशा कर रहे हैं उनके मां-बाप परेशान है कि इस नशे से अपने बच्चों को कैसे बचाया जाए। इस अवसर पर राजेश बुबका, बीरबल बरेहडी, सतीश, बलवंत चमरोडी, सत प्रकाश, तेजपाल झगुडी, बलजीत घिलौर, रायसिंह, सोहन हिरण छप्पर, साहिल रादौर, युग, हर्षित, रामपाल अंटावा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें