फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो युवकों पर लोहे की रॉड से किया हमला

Mon, 16 Sep 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में दुर्गा गार्डन निवासी समंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का शुभम पुराना हमीदा स्थित कौशिक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। नौ सितंबर को रात साढ़े आठ बजे उसका लड़का मेडिकल स्टोर से काम खत्म करके बाइक पर घर आ रहा था। ग्रीन एप्पल शोरूम के पास बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसके लड़के शुभम को रोक लिया और उसे पर रॉड से हमला कर दिया।
आसपास के दुकानदारों को आता देखकर आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना उसे दी। उसे अपने लड़के को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसके सिर पर 14 टांके लगे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आजाद नगर निवासी सचिन यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 सितंबर की रात वह अपने काम से घर लौट रहा था। इस दौरान चौधरी कॉलोनी निवासी वरुण के साथ तीन अन्य लड़के उसके पास आए और उसे गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। वरुण ने लोहे की राॅड से उस पर हमला कर दिया और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने सचिन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें