फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पार्षदों ने बैठक का एजेंडा नहीं भेजने पर जताया एतराज

Tue, 09 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक लेते चेयरमैन रमेश चंद्र व सीईओ नवीन आहुजा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला परिषद की बैठक सात माह बाद सोमवार को हुई। बैठक के शुरू होते ही जिला पार्षद मुखर हो गए। पार्षदों ने बैठक का एजेंडा नहीं भेजे जाने पर एतराज जताया। इस पर जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका भी गुस्से में दिखे। उन्होंने कर्मचारी को बुलाकर पूछा कि जब कहा गया है कि सभी पार्षदों को एजेंडा भेजा जाना जरूरी है तो क्यों नहीं भेजा गया। यदि आगे से किसी को एजेंडा नहीं भेजा गया तो मैं आपके खिलाफ कार्रवाई करुंगा।
वहीं बैठक से कई अधिकारी भी नदारद रहे। पार्षदों ने कहा कि एक तो सात माह बाद बैठक हो रही है और इसमें भी अधिकारी नहीं आए। ऐसे में वह किससे पूछेंगे कि उनके वार्ड में जो काम होना था वह क्यों नहीं किया। इस पर जिला परिषद के सीईओ नवीन आहूजा ने कहा कि जो अधिकारी नहीं आए हैं उनमें से कुछ ने बैठक में नहीं आने की सूचना पहले ही दे दी थी।
विज्ञापन

वहीं जो बिना अनुमति लिए नहीं आए हैं उनसे कारण पूछा जाएगा। इस दौरान 15वें फाइनेंस कमीशन अनटाइड से मिली 89.77 लाख रुपये, 15वें फाइनेंस कमीशन टाइड 1.34 करोड़ और अष्टाम ड्यूटी से मिले 6.96 करोड़ रुपये की ग्रांट को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। पार्षद नरवैल सिंह ने कहा कि सभी वार्डों में पानी के लिए नलके लग चुके हैं। परंतु अभी तक उनके वार्ड में काम नहीं हुआ। क्या उनका वार्ड, वार्ड नहीं है।
इस पर चेयरमैन ने कहा कि एस्टीमेट कम बन गया था, एक-दो सप्ताह में आपके वार्ड में भी काम हो जाएगा। पार्षद ने कम एस्टीमेट बनाने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की। बैठक में अधिकारियों व चेयरमैन ने टेक्नीकल विंग के कार्यों पर असंतोष जताया। बैठक में पार्षद निशा सैदूपुर, पार्षद गुरजीत कौर, पार्षद भानू बतरा, सर्वजीत रघुवंशी, नरवैल सिंह, विनीत कौर, अहमद अली, आकाश बतरा, परमजीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। शिलान्यास व उद्घाटन पत्थर पर पार्षदों का नाम नहीं होने पर पार्षदों ने एतराज जताया।
स्कूलों में शिक्षक नहीं होने के मुद्दे पर कहासुनी

बैठक के दौरान विपक्ष के पार्षद धर्मपाल तिगरा ने राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी और डिस्पेंसरियों में खुल दवाई नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। परंतु उन्हें पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। सरकार को स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करनी चाहिए। इस पर चेयरमैन रमेश ठसका ने उनसे कहा कि वह केवल उन्हीं मुद्दों को ही बैठक में रखें जो सदन से संबंधित है। इसलिए वह आराम से बैठ जाएं। इसका जवाब देते हुए उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी ने कहा कि लगभग सभी स्कूलों में शिक्षकों की कमी अब पूरी हो चुकी है। यदि कोई ऐसा स्कूल है तो उन्हें लिस्ट दें, वहां शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक के दौरान सामने आया है कि कुछ विभागों की कार्य की रिपोर्ट सुस्त मिली है। जिन्हें कहा गया है कि वह विकास कार्यों को कराने में तेजी लाएं। बीडीपीओ से भी कहा गया है कि वह समितियों में पास कार्यों की रिपोर्ट भेजे ताकि उन्हें जल्द से जल्द शुरू करवाया जा सके। - नवीन आहूजा, सीईओ, जिला परिषद।
विज्ञापन

बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। सत्ता पक्ष व विपक्ष सभी पार्षदों की बात को ध्यान से सुना गया। बिना भेदभाव के सभी वार्डों में ग्रांट खर्च की जाएगी। पार्षद जब चाहे उनके समक्ष अपने वार्ड की समस्या को रख सकते हैं। - रमेश ठसका, चेयरमैन, जिला परिषद।

बैठक लेते चेयरमैन रमेश चंद्र व सीईओ नवीन आहुजा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें