माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बिजली निगम गर्मी में बकायेदारों पर रिकवरी के लिए अभियान चलाएगा। इस महीने में सर्कल में करीब साढ़े 19 करोड़ रुपये की रिकवरी का लक्ष्य रखा है। सभी एक्सईएन, एसडीओ और जेई को इसके लक्ष्य दिए हैं। निगम के इस अभियान से बकायादारों को गर्मी में पसीना आ सकता है।
बिजली निगम बकायादारों से लगातार रिकवरी करने में लगा हुआ है। निगम ने अप्रैल महीने में करीब 22 हजार बकाएदाराें से पौने 23 कराेड़ रुपये की रिकवरी की है। निगम इस अभियान के सफल होने के बाद अगले महीने के लिए तैयार हो गया है। एससी धर्म सुहाग ने इसके लिए एक्सईएन, एसडीओ और जेई के साथ बैठक की। उन्होंने अप्रैल महीने में लक्ष्य और रिकवरी पर चर्चा की। उन्होंने अप्रैल महीने में पौने 23 करोड़ रुपये की रिकवरी की सराहना की। साथ ही कई क्षेत्र में कमी को सुधारकर इस महीने नए लक्ष्य के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मई महीने में 9505 बकाएदाराें को सूचीबद्ध किया है। इन परी करीब साढ़े 19 कराेड़ रुपये रिकवर किया जाना है।
लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
बिजली निगम ने रिकवरी के लिए टीम बनाई हैं। इसके साथ अधिकारियों के अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए हैं। एक्सईएन और एसडीओ को बड़े बकायादारों पर कार्रवाई करनी होगी। जेई और बाकी नीचे टीम को द्वितीय व तृतीय श्रेणी के बकायादारों पर कार्रवाई करनी है। बकायादारों के बिल जमा न कराने पर बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इसके साथ बिजली चारों पर भी निगम की टीम की नजर रहेगी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
बिजली निगम बकायादारों से इस महीने रिकवरी के लिए अभियान चलाएगा। इस महीने करीब साढ़े 19 करोड़ रुपये की रिकवरी का लक्ष्य रखा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -
धर्म सुहाग, एसई, बिजली निगम।