फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नेहरू पार्क के सुंदरीकरण पर 40.48 लाख खर्च करेगा निगम

Sat, 12 Jul 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम शहर के सबसे प्रसिद्ध नेहरू पार्क का 40 लाख 48 हजार रुपये की लागत से नवीनीकरण व सुंदरीकरण करेगा। पार्क के फव्वारे एक बार फिर से चलेंगे, वह भी रंग बिरंगी डेकोरेटिव लाइटों के साथ।
लाइटें लगने से शहरवासी रात के समय भी पार्क में बिना किसी भय के सैर कर सकेंगे। पार्क में आकर्षक पाथवे, बैठने की व्यवस्था होगी। पार्क में हरियाली बढ़ेगी व लैंड स्केपिंग का कार्य किया जाएगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड नंबर-8 के पार्षद विभोर पाहुजा व मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़ की उपस्थिति में विकास कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि नेहरू पार्क हमारे शहर को सबसे सुंदर व प्रमुख पार्क है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग सैर करने, घूमने व व्यायाम करने आते हैं। पार्क के नवीनीकरण के कार्य में लंबे समय से बंद पड़े फव्वारे चलेंगे। रात के समय फव्वारे आकर्षक व रंग-बिरंगी लाइटों के साथ चलेंगे। पार्क में सैर करने के लिए आकर्षक पाथवे, बैठने के लिए सुंदर बेंच की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

हरियाली को बढ़ाया जाएगा। जहां घास नहीं है, वहां घास लगाया जाएगा। फूलों के पौधे रोपित किए जाएंगे। हमारा प्रयास शहर को सुंदर, स्वच्छ व सुरक्षित माहौल देना है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि हमारा शहर पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है। जल्द ही हमीदा हेड के पास नौ एकड़ जमीन में सुंदर और भव्य पार्क बनाया जाएगा। बाडी माजरा पुल से फतेहपुर पुल तक पश्चिमी यमुना नहर किनारे रिवर फ्रंट बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें