फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खराब स्ट्रीट लाइटें 48 घंटे के भीतर दुरुस्त कराएगा निगम

Wed, 11 Dec 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में अब अधिक समय तक स्ट्रीट लाइट खराब नहीं रहेगी। शिकायत करने के 48 घंटे के भीतर स्ट्रीट लाइट ठीक की जाएगी। खराब लाइट ठीक कराने की शिकायत करने के लिए नगर निगम ने वार्ड वाइज हेल्पलाइन नंबर जारी किए है।
वहीं हर वार्ड में एक इलेक्ट्रीशियन व हेल्पर भी लगाए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद निगम का इलेक्ट्रीशियन व हेल्पर मौके पर जाकर स्ट्रीट लाइट ठीक करेंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि इनके अलावा नगर निगम की ई-मेल आईडी streetlightcomplaint पर भी स्ट्रीट लाइट की पोल संख्या सहित शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह ई-मेल आईडी वे खुद चेक करेंगे। शिकायत आने के 48 घंटे के भीतर यदि लाइट ठीक नहीं होगी तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। स्ट्रीट लाइट खराब होने पर अभी तक जगाधरी क्षेत्र के लोग नगर निगम के नंबर 01732277077 व यमुनानगर क्षेत्र के निवासी निगम के हेल्पलाइन नंबर 01732260227 पर फोन कर शिकायत करते थे।
अब नगर निगम क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है। ओवरआल इंचार्ज सहायक निगम अभियंता राजेश कुमार होंगे। वार्ड एक से सात तक जेई प्रतीक नागपाल, वार्ड आठ से 12 तक जेई नरेंद्र सिंह, वार्ड 13 से 17 तक जेई विनय त्यागी व वार्ड 18 से 22 तक जेई पंकज त्यागी देखरेख करेंगे।
पहले सात वार्डाें में लाइट इंस्पेक्टर विकास मान व वार्ड आठ से 22 तक लाइट इंस्पेक्टर शुभम राणा की स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की जिम्मेदारी होगी। पहले सात वार्डाें में लाइट खराब होने पर मोबाइल नंबर 9050936037 व आठ से 22 वार्ड तक 9728897414 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

खराब केबल भी बदली जाएंगी : निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि नई एलईडी लाइट बदलने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा जिन स्ट्रीट लाइट की पोल खराब हो चुकी है। उन्हें भी बदला जाएगा। पोल पर नई केबल लगाई जाएगी। इसका टेंडर 12 दिसंबर को खुलेगा। प्रत्येक वार्ड की निर्धारित समय पर लाइट ठीक करने की जिम्मेवारी वार्ड के इलेक्ट्रीशियन, हेल्पर व लाइट इंस्पेक्टर की होंगी। वहीं संबंधित जेई की जवाबदेही रहेगी। तय समय पर लाइट ठीक न करने वाले कर्मी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें