संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र की एक लाख से अधिक संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। 46.90 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम पहले स्थान पर है। शत प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित करने के लिए नगर निगम प्रयासरत है।
तीनों निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में भी संपत्ति सत्यापित की जा रही है। यहां संपत्तियां सत्यापित करने के लिए लोगों की आपत्तियां दर्ज कर उनका समाधान भी किया जा रहा है। उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित करें। संपत्ति सत्यापित करने से जहां उनकी प्रॉपर्टी सुरक्षित रहेगी।
यदि संपत्ति मालिक अपनी प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित करने में असमर्थ है तो वह निगम कार्यालयों में अपनी प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित करवा सकते है। स्वयं संपत्ति सत्यापित करने से उनकी प्रॉपर्टी आईडी लॉक हो जाएगी। इसके बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति उनकी प्रॉपर्टी आईडी से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने से प्रॉपर्टी मालिक प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से भी बच जाएगा। जब तक नगर निगम क्षेत्र की हर संपत्ति सत्यापित नहीं हो जाती, यह कार्य जारी रहेगा।
प्रदेश में सत्यापित संपत्तियों का ब्योरा
नगर निगम : कुल संपत्तियां - सत्यापित - प्रतिशत
यमुनानगर : 213255 - 100029 - 46.90 प्रतिशत
हिसार : 154340 - 64817- 41.99 प्रतिशत
पानीपत : 178740 -56186 - 31.43 प्रतिशत
करनाल : 167557- 50510 - 30.14 प्रतिशत
पंचकुला : 102256 - 30765 - 30.08 प्रतिशत
रोहतक : 220296 - 66012 - 29.96 प्रतिशत
गुरुग्राम : 674813 -162431 - 24.07 प्रतिशत
मानेसर : 150601 - 33534 - 22.26 प्रतिशत
फरीदाबाद : 717624 -140819- 19.62 प्रतिशत
अंबाला : 123822 - 24679 - 19.53 प्रतिशत
सोनीपत : 194609 - 36104 - 18.55 प्रतिशत