फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम की टीम ने झुग्गी झोपड़ी में पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Thu, 31 Jul 2025 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने बुधवार को स्नेह सेवा ट्रस्ट के साथ मिलकर गाबा अस्पताल के सामने बनी बस्ती में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वहां के लोगों को खुले में गंदगी न फैलाने के प्रति जागरूक किया और जहां गंदगी फैली मिली, उसकी सफाई कराई।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर वार्ड एक से सात तक मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, वार्ड आठ से 15 तक मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल व वार्ड 16 से 22 तक मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, खुले में कचरा न डालने, निगम के वाहनों में ही कचरा डालने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा घर से निकलने वाले पुराने सामान को खुले में न फेंक कर ट्रिपल आर (रिसाइकल, रीयूज व रिड्यूस) केंद्र पर देने के लिए समझाया जा रहा है। बुधवार को स्नेह सेवा ट्रस्ट के सहयोग से निगम की टीम ने गाबा अस्पताल के सामने बनी बस्ती में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें