साढौरा। राजकीय आईटीआई साढौरा को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ग्रेडिंग में 10 में से 9.4 स्कोर प्राप्त करते हुए प्रदेश भर की सभी आईटीआई में तीसरा स्थान हासिल किया है। ये जानकारी संस्थान की उप प्रधानाचार्या सतनाम कौर ने दी
उन्होंनें बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ग्रेडिंग के लिए भारत सरकार के प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से कुल 8 मानक निर्धारित किए गए थे। जिसमें संस्थान में गत दो वर्षों का दाखिला प्रतिशता, गत दो वर्षों के महिला प्रशिक्षणार्थियों का दाखिला प्रतिशता, नए युग अनुसार व्यवसायों का संचालन, गत दो वर्षों में पास प्रतिशता, गत दो वर्षों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा में परीक्षार्थियों का भाग लेना, गत वर्ष में प्रशिक्षणार्थियों की ओर से प्राप्त अंकों का औसत प्रतिशता, संस्थान में कुल दाखिल प्रशिक्षणार्थियों के प्रति ड्यूअल सिस्टम ऑफ ट्रैनिंग के अन्तर्गत दाखिल प्रशिक्षणार्थियों की प्रतिशतता इत्यादि शामिल थे। हालांकि राजकीय आईटीआई साढौरा को वर्ष 2018 में राष्ट्रीय स्तर की प्रथम फेस की ग्रेडिंग में 42 मानकों के आधार पर 5 में से 3.43 स्कोर प्राप्त हुए प्रदेश भर की सभी आईटीआई में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।