दोपहर के समय के समय छाए बादल। संवाद
यमुनानगर। नगर निगम ने शहर में अपनी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर सहायक नगर योजनाकार दर्शन लाल और भवन निरीक्षक हरिंद्र कुमार ने अपनी टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में वार्ड-11 के गधौली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई चारदीवारी, गेट और अस्थायी शेड को जेसीबी से ध्वस्त कर हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
कार्रवाई से पहले नगर निगम की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर जमीन की निशानदेही करवाई, जिसमें निगम की जमीन पर अवैध कब्जा मिला। कब्जा हटाने के लिए नगर निगम की ओर से कब्जा करने वाले को स्वयं जमीन कब्जा मुक्त करने के लिए कहा गया। जब उसने जमीन को कब्जा मुक्त नहीं किया तो नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई अमल में लाई गई। टीम ने कब्जाधारकों की ओर से बनाई गई दीवार, गेट और शेड को पूरी तरह हटाकर जमीन को निगम के कब्जे में ले लिया।
आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों और सार्वजनिक जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध ब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के विभिन्न वार्डों में निगम की जमीनों पर कब्जों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिन पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थानों की पहचान कर सूची तैयार की जाए और उसे कब्जा मुक्त कराए।
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी व्यक्ति ने अनजाने या जानबूझकर नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है तो वह स्वयं उसे हटा ले। अन्यथा नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर उसे ध्वस्त कर जमीन को खाली करवाएगी, जिसका खर्च भी संबंधित कब्जा धारक से वसूला जा सकता है। संवाद