यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर एफपीएआई यमुनानगर की ओर से नर्सिंग स्टाफ के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के योगदान को सराहा गया। इस दौरान जेपी अस्पताल में पिछले 20 वर्षों से कार्यरत नर्स सुखविंदर को सम्मानित किया गया।
एफपीएआई के प्रधान डॉ. सचिन मिगलानी ने कहा कि नर्सों का समर्पण, धैर्य और सेवा भावना पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। नर्सें मरीजों की देखभाल, आपातकालीन सेवाओं और स्वास्थ्य जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कोविड महामारी के कठिन दौर में नर्सों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर डॉ. अंजना तलूजा ने इस वर्ष की थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्य- सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं के बारे में जानकारी दी।