फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में फंदा लगाकर ठेकेदार ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 में किराए के मकान में रह रहे जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के ठेकेदार धर्मेंद्र (37) ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से करनाल के गांव कलरा जगीर का रहने वाला था। उसका शव बाथरूम में कुंडे से फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ठेकेदार धर्मेंद्र काम न चलने को लेकर परेशान था। पुलिस ने मामले में फिलहाल 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

करनाल के कलरा जागीर निवासी धर्मेंद्र कई सालों से यहां रह रहा था। पत्नी व दो बच्चों के साथ अब वह सेक्टर-17 में किराए के मकान में रहता था। पहले वह छछरौली के श्रीराम कॉलेज में नौकरी करता था। कॉलेज बंद होने के बाद वह जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में ठेकेदारी करने लगा था। बताया जा रहा है कि वीरवार की रात को वह पत्नी को खाना बनाने को कहकर बाथरूम में नहाने के लिए चला गया, लेकिन काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकला। इसके बाद पत्नी ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। न ही उसने दरवाजा खोला। इस पर परिजनों का शक हुआ। परिजनों के आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया तो धमेंद्र फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से तुरंत फंदा काटा और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र पहले कॉलेज बंद होने पर नौकरी चले जाने व अब काम ठीक न चलने से परेशान था।
थाना शहर जगाधरी प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि धर्मेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल पाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें