फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संगत ने नगर कीर्तन का फूलों की बारिश के किया स्वागत

Tue, 06 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। आयोजक - फोटो : मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में मृतक के बारे में जानकारी लेने पहुंचे एसपी कुंवर अनुपम सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वती नगर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर कलगी धर सेवक जत्था सरस्वती नगर की ओर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन श्रद्धा और उल्लास के साथ बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। कई स्थानों पर नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर का माहौल गुरु भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सजी हुई सुंदर पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पालकी के साथ महिलाएं शबद-कीर्तन करते हुए चल रही थीं, जिससे वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। संगत ने अनुशासन और मर्यादा के साथ नगर कीर्तन में भाग लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी के आदर्शों और बलिदानों को स्मरण किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी ने अपने शानदार करतबों का प्रदर्शन किया। पारंपरिक सिख युद्ध कला को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा नगर कीर्तन में शामिल सुंदर झांकियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

झांकियों के माध्यम से गुरु इतिहास और सिख परंपराओं की झलक प्रस्तुत की गई। संगत ने नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जगह-जगह चाय, जल और प्रसाद की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। सेवा और समर्पण की भावना ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। इस अवसर पर राजू बिंद्रा, इर्मित सिंह जौली, दीपू मक्कड़, परमजोत बवेजा, लाडी रपौली, गोल्डी, डॉ. जसपाल सिंह, रवि मक्कड़ मौजूद रहे।

नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। आयोजक- फोटो : मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में मृतक के बारे में जानकारी लेने पहुंचे एसपी कुंवर अनुपम सिंह।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें