फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संगत ने लिया नाम-बाणी और गुरबाणी का लाभ

Mon, 24 Aug 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डेरा संतपुरा मॉडल टाउन में बरसी समागम में हिस्सा लेने पहुंची संगत। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डेरा संतपुरा मॉडल टाउन में सचखंडवासी संत पंडित निश्चल सिंह एवं सचखंडवासी संत त्रिलोचन सिंह स्मृति को समर्पित वार्षिक बरसी समागम श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। 18 अगस्त से शुरू हुए समागमों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर नाम-बाणी और गुरबाणी कीर्तन का लाभ लिया।

समागम के अंतिम दिन रविवार को विभिन्न परिवारों की ओर से रखे गए 21 श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। गुरबाणी पाठ, रसपूर्ण कीर्तन और गुरमत विचारों से डेरा संतपुरा का वातावरण भक्तिमय हो गया। संगत ने गुरु चरणों में नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की। इसी दौरान अमृत संचार भी कराया गया, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने अमृत की दात प्राप्त की।
विज्ञापन

महंत जवाहर सिंह दीवान हॉल में आयोजित गुरमत समागम में संत-महापुरुषों, प्रचारकों और कीर्तन जत्थों ने संगत को गुरबाणी और गुरमत विचारों से जोड़ा। संत बाबा काहन सिंह गुनियाणा मंडी, संत चमकौर सिंह पटियाल, संत सुरिंदर सिंह मिठ्ठा टिवाणा, संत जगदेव सिंह, महंत सरबजीत सिंह सहित कई संत-महापुरुषों ने हाजिरी भरी।
विज्ञापन

महंत करमजीत सिंह ने संगत, सिख जत्थेबंदियों, गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों और सेवकों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे समागम संगत के सहयोग और निस्वार्थ सेवा से सफल होते हैं। समागम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर, विपुल गर्ग समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें