फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झुलसे लोगों की हालत में सुधार नहीं

Sun, 12 Apr 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ में सलेमपुर बांगर में झ़लसे लोगों का हाल जानने पहुंचे अ​धिकारी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। सलेमपुर बांगर के पास लेबर क्वार्टरों में सिलिंडर रिफलिंग के दौरान लगी आग में झुलसे लोगों की हालत में अभी तक कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सभी 10 घायलों का चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकांश मरीज गंभीर रूप से झुलसे होने के कारण उन्हें विशेष देखभाल में रखा गया है।
हादसे को कई दिन बीत जाने के बावजूद पीड़ितों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शरीर का बड़ा हिस्सा झुलसने से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है, जिसके चलते डॉक्टर पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

परिजन भी उनकी हालत में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। शनिवार को जिला रेडक्रॉस समिति के कार्यवाहक सचिव संजीव धीमान ने पीजीआई पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो श्रमिक परिवारों के 10 सदस्य इस हादसे में झुलसे थे और सभी का इलाज पीजीआई में चल रहा है। एक बच्ची, जिसे सिर में चोट आई थी, उसे पहले ही छुट्टी मिल चुकी है। प्रभावित परिवार बिहार और पश्चिम बंगाल से आकर यहां मजदूरी करते हैं और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें