फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे की हालत खस्ता

विज्ञापन
पानी की निकासी नहीं होने से टूटी सड़क और पसरी गंदगी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे की हालत खस्ता हो गई है। सड़क पर कई जगहों पर एक फीट तक के गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा हुआ है। टूटी सड़क पर लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन शिकायत करने पर भी रोड की मरम्मत तक नहीं की गई। इससे लोगों में पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों के अलावा इस रास्ते से आने जाने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हरियाणा को चार राज्यों से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग है और रोजाना आठ से दस हजार वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के जेई ईशांत शर्मा ने बताया कि बरसात के दौरान टूटे एसके रोड की जल्द से जल्द मरम्मत करवा दी जाएगी। बारिश के पानी की निकासी का जल्द स्थाई समाधान भी किया जाएगा।
बलजीत सैनी ने कहा कि एसके रोड क्षेत्र की लाइफलाइन है। जिससे हर रोज हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। यह सड़क हरियाणा को उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, पंजाब व अन्य प्रदेशों को आपस में जोड़ता है। यह जगह-जगह से टूटा पड़ा है। इसकी मरम्मत की जानी चाहिए।
अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान करनैल सिंह ने कहा कि बुबका चौक से बस स्टैंड तक बारिश के पानी की कोई निकासी नहीं है। इससे हल्की सी बारिश होने पर पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जो सड़क टूटने की सबसे बड़ी वजह है।
निर्मल सिंह ने कहा कि सरकार व प्रशासन को लोगों की इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए। ताकि शहरवासियों को परेशानी न झेलनी पड़े। क्योंकि यहां आएं दिन एक्सीडेंट देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

पार्षद भगवतदयाल कटारिया ने कहा कि सरकार व प्रशासन को बुबका चौक से नए बस स्टैंड तक एसके रोड के साथ नाले या सीवरेज की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे बारिश के पानी की निकासी हो सकें। जब तक पानी की निकासी नहीं की जाती तब तक सड़क टूटती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें