फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच मारपीट में दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। औड़ कालोनी में पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों के बीच बुधवार की सुबह झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर ईंट भी बरसाई गई। वहीं एक दूसरे पर लाठियों व डंडों से हमले किए गए। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने से एक दूसरे के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है।
एक पक्ष के नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे वह घूमने के लिए नहर के पुल की ओर गया था। इसी दौरान रंजिशन उस पर कालोनी के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हमलावर उसका पीछा करते हुए उसके घर में घुस गए। हमलावरों ने उसके परिवार के लोगों पर ईंटों से हमला किया। इससे उसे, हर्ष (18), सतबीर (32), सैसो (30) और निलाक्षी (20) को गहरी चोट आई। बाद में आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें हमलावरों के चुगल से छुड़ाया और अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र ने बताया कि 3 जून को पहले भी हमलावरों ने कालोनी के कुछ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। उधर, दूसरे पक्ष के नन्हाराम, काका व 3-4 अन्य महिलाएं हमले में घायल हो गए है। उनका कहना है कि पहले दूसरे पक्ष ने उन पर हमला किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बारे में थाना रादौर प्रभारी सुखविंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें