फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाथी पुनर्वास केंद्र की 19 लाख से सुधरेगी हालत

Wed, 18 Jun 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बनसंतोर स्थित हाथी पुनर्वास केंद्र की हालत सुधारने के लिए वन्य जीव विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। यहां हाथियों के शेड की मरम्मत सहित महावत व स्टाफ के क्वार्टर और गार्ड हट के नवीनीकरण की तैयारी है। इन कामों पर करीब 19 लाख खर्च आने का अनुमान है। इस राशि पर मंजूरी बाद डिवीजन वाइल्ड लाइफ ऑफिसर पंचकूला की ओर से ई निविदा लगा दी गई है।
कलेसर नेशनल पार्क से सटे बनसंतोर वन में चौधरी सुरेंद्र सिंह हाथी पुनर्वास केंद्र करीब 50 एकड़ में बना है। अभी यहां अलग-अलग जगह से रेस्क्यू कर लाई गईं 82 वर्षीय चंचल, 62 वर्षीय लक्ष्मी-1, 41 वर्षीय लक्ष्मी-2 व 46 वर्षीय लीली हथिनियां हैं। इनके हथिनियों सहित महावत व स्टाफ के रहने के लिए उपयुक्त प्रबंध करने के लिए वन्य प्राणी विभाग के अफसरों द्वारा यहां मरम्मत व नवीनीकरण के कार्यों की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत यहां हाथियों के तीन शेड की अनुमानित 8.73 लाख रुपये की लागत से मरम्मत होगी। इसमें शेड नंबर-3 पर 3,26,000, शेड नंबर-4 पर 3,26,000 व शेड नंबर-5 पर 2,21,000 खर्च का अनुमान है। ऐसे ही यहां महावत के क्वार्टर नंबर एक व दो पर 2.98 लाख रुपये, ग्रुप-डी के क्वार्टर एक व दो पर 2.96 लाख रुपये ओर गार्ड हट नंबर एक व दो पर 4.33 लाख रुपये खर्च में नवीनीकरण के कार्य होंगे। वन्यजीव निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि निविदा पंचकुला स्तर पर लगाई जाती है, वहीं से पूरी प्रक्रिया होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें