सगी बहनों पर तेजाब फेंकने
के मामले में शहर पुलिस ने आरोपी की साली की शिकायत पर उसके जीजा के खिलाफ
केस दर्ज किया है।
शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा का कहना है कि आरोपी की
गिर तारी के लिए दबिश दी जा ही है, वहीं पीजीआई चंडीगढ़ में दोनों बहनोें
की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने
बताया कि रेलवे बाजार निवासी रेखा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी
बहन पूजा की उसके जीजा अशोक के साथ नहीं बनती थी। यही वजह है कि अकसर उनमें
कहासुनी होती रहती थी। सोमवार को भी किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई
थी।
जब वह अपनी बहन के साथ मंदिर से घर लौट रही थी, तो रास्ते में अशोक ने
उन्हें रोक लिया और उन पर तेजाब फेंक दिया। राणा ने बताया कि पुलिस ने अशोक
के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिर तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। जल्द
ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। 30 वर्षीया पूजा की शादी अशोक से हुई है।
जबकि रेखा, अशोक के छोटे भाई राजेश की पत्नी है।