चोरों ने विष्णु गार्डन
कॉलोनी स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर
लिया। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर पुलिस
को दी शिकायत में विष्णु गार्डन निवासी पूर्णिमा ने कहा कि सोमवार को वह
अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाहर गई थी। इस दौरान घर पर ताला लगा
हुआ था।
सुबह जब वे वापस घर पहुंचे, तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला। जब वे
दरवाजा खोल कर अंदर गए, तो वहां पर सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देखकर उसके
पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।
उन्होंने बताया कि चोरों ने उसके घर से करीब
तीस हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया है। सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस ने
घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और केस दर्ज कर मामले की जांच
शुरू कर दी।