फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश तो कहीं बिना बरसे चले गए बादल

Tue, 15 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सावन माह के पहले सोमवार को कहीं बारिश हुई तो कहीं पर बादल नहीं बरसे। जिन स्थानों पर बारिश हुई वहां पर आधा घंटे तक बदरा जमकर बरसे। इसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
हालांकि जिले का अधिकतम तापमान रविवार के बजाय दो डिग्री कम रहा। इसके बावजूद तेज धूप ने लोगों का कहीं आना जाना मुश्किल कर दिया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
विज्ञापन

जिले में रविवार रात से ही ठंडी हवाएं चलने लगी थी। बाहर का मौसम खुशनुमा रहा। जबकि घरों के अंदर लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह जब लोग नींद से जागे तो आसमान काले बादलों से ढका हुआ था। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने इनका खूब आनंद लिया। परंतु एकाएक तेज हवा चली और बादलों को अपने साथ उड़ा ले गई, जिससे आधे क्षेत्र में बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी।
सरस्वतीनगर, जगाधरी व रादौर क्षेत्र में कहीं-कहीं आधा घंटे तक बारिश हुई। जहां बारिश हुई वहां लोगों ने राहत की सांस ली। सड़कों के किनारे बारिश का पानी एकत्रित हो गया। सुबह बारिश होने से विद्यार्थियों को भी स्कूल, कॉलेज जाने में काफी परेशानी हुई। काफी बच्चे बारिश में भिगते हुए स्कूल पहुंचे। इसके बाद मौसम ने पलटी मारी और अचानक तेज धूप निकल आई।
विज्ञापन

इससे उमस बढ़ गई। बीच-बीच में बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिलती रही। उधर, बारिश न होने से किसानों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। काफी समय से तेज बारिश नहीं हुई है। दो दिन से कभी 20 मिनट तो कभी आधा घंटा के लिए ही बारिश हुई है। इस वक्त धान की फसल के लिए बारिश काफी लाभकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें