फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इग्नू में अनुसूचित वर्ग को फीस में 50 फीसदी छूट

Tue, 15 Jul 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों को बीए, बीकॉम और बीएससी में प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत छूट मिलती है। यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने दी। दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए, छात्रों को कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है माता-पिता व अभिभावकों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और उनके पास एससी व एसटी प्रमाणपत्र होना चाहिए। इच्छुक छात्रों को एक वैध आय प्रमाण पत्र और एससी व एसटी प्रमाण पत्र जमा करना होगा, जो क्रमश: राज्य सरकार और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया हो। छात्रों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए एडमिशन लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज, जैसे कि आय प्रमाण पत्र और एससी व एसटी प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के प्रति संकल्पबद्ध है। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों की फीस 50 प्रतिशत माफ कर दी है। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए यूजीसी डेब आईडी बनाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें