फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बादलों ने बढ़ाई सुबह और शाम के समय सर्दी

Wed, 10 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बने पार्क में धूप सेंकते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। ठंड का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और देर शाम के समय सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शाम को आसमान में बादल उमड़ने से शीतलहर का असर और भी तेज हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान बढ़कर करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि दिन के समय ठंड का असर जारी रहने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

ठंड के चलते सुबह के समय लोगों की दिनचर्या प्रभावित दिखी। कई स्थानों पर बाजार देर से खुलने लगे हैं। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि सरकारी स्कूलों का समय सुबह साढ़े नौ बजे है, लेकिन प्राइवेट स्कूल अभी भी साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच लग रहे हैं। जिसके लिए बच्चों को अल सुबह ही उठना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने तथा गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

इसी बीच जिले की वायु गुणवत्ता में सुधार होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि मंगलवार को एक्यूआई 187 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो कि एक दिन पहले 165 माइक्रोग्राम था। प्रदूषण स्तर में आई गिरावट से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को खासा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें