फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मानसून से पहले की जाएगी शहर के नालों की सफाई और मरम्मत

Fri, 02 Jan 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने मानसून से पहले जलभराव की समस्या को रोकने के लिए तैयारी तेज कर दी है। शहर के कई नाले कूड़े, सिल्ट और अतिक्रमण के कारण बंद हो चुके हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। इसे रोकने के उद्देश्य से मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने निगम अधिकारियों के साथ वार्ड नंबर एक से सात तक संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और नालों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात से पहले सभी नालों की सफाई, मरम्मत और अतिक्रमण हटाने का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कूड़े और अवैध कब्जे नालों में जमा होकर जल निकासी बाधित करते हैं, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेयर और आयुक्त ने सबसे पहले जगाधरी स्थित रामलीला भवन क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन

यहां रामलीला भवन, एमआर मेटल से ढोल वाली पुलिया, अशोक विहार से एमआर मेटल तक का नाला, सती वाली पुलिया, ढोल वाली पुलिया और वोक्सवैगन शोरूम के पास नाले का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक सुधारात्मक कार्य और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद टीम ने मटका चौक, जगाधरी बस स्टैंड, अशोक विहार कॉलोनी सहित उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां पूर्व में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या सामने आई थी।
सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर नालों की सफाई और मरम्मत की जाए। जहां नाले संकरे या क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाए और जल प्रवाह सुचारू बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान मेयर बहमनी व आयुक्त प्रसाद ने निगम अधिकारियों से पटरी मोहल्ला वाले नाले, मेट्रो मोटर वाले नाले, शिबू मेटल वाले नाले की स्थिति जानी.
इसके बाद हनुमान गेट से धीरमल व कुंडी तालाब, विश्वकर्मा मंदिर के सामने वाला नाले के दोनों तरफ, प्रकाश चौक से त्रिकोनी तक, प्रकाश चौक से गौरी शंकर मंदिर तक के नाले, गौरी शंकर के सामने वाले नाले, गुलाब पार्क के पास वाले नाले, पाबनी रोड वाले नाले, जेल रोड की तरफ वाले कच्चे नाले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेयर ने संत थॉमस स्कूल के पास वाले नाले, पत्थरों वाले बाजार वाले नाले, अंबाला रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास वाली पुलिया, एचडीएफसी बैंक से जगाधरी बस स्टैंड व छोटी लाइन पर तारे वाले पुलिया के नाले की भी स्थिति जानी। मेयर व आयुक्त ने अधिकारियों ने इन नालों की भी सफाई, मरम्मत, अतिक्रमण हटाने समेत विभिन्न कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें