फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भक्ति में डूबा शहर, झांकी बनीं आकर्षण

Fri, 30 Jan 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा शहर भक्तिरस में डूबा नजर आया।
शोभायात्रा का शुभारंभ खालसा कॉलेज रोड स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में गुरु रविदास जी की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न चौकों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। आयोजकों ने बताया कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।
इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष गुरु रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाती है, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा ले सके। गौरतलब है कि गुरु रविदास जयंती 1 फरवरी को मनाई जाती है। इस अवसर पर शहर और आसपास के गांवों में सत्संग, भजन-कीर्तन और भंडारों का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

गांव मांडखेड़ी में होगा जागरण : यमुनानगर। संत गुरु रविदास जयंती वर्ष 2026 में रविवार को माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। आयोजन समिति से जुड़े मुकेश कंसल ने बताया कि 20 जनवरी से प्रभात फेरियां आरंभ की गई थीं, जिनका समापन 31 जनवरी को होगा। इसी दिन गांव मांडखेड़ी में रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। प्रभात फेरियों में संगत सुबह तीन बजे से एकत्र होना शुरू हो जाती है, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में समान उत्साह देखने को मिल रहा है। संवाद

शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें