फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जय सिया राम के उद्घोष से गूंजा शहर

Thu, 10 Apr 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जय सियाराम ग्रुप की ओर से रामनवमी के उपलक्ष्य पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय सिया राम के जयघोष से शहर गूंजता रहा।
शोभायात्रा शहर के विभिन्न चौकों से निकली। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने पीतांबर वस्त्र धारण कर सनातन का संदेश दिया। संयोजक मलिक रोज़ी आनंद ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रभु श्री राम की कृपा से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

शोभायात्रा बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग ओर युवा पूरे श्रद्धा भाव के साथ सम्मिलित हुए यात्रा का मार्केट के दुकानदारों, व्यापारियों , सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया। शोभा यात्रा में जय श्री राम के जयकारों से शहर का वातावरण राममय हुआ। इस अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्य शक्ति अरोड़ा, विशाल भाटिया, अनिल ठकराल, राजीव गर्ग, नरेश ढींगरा, अरुण मेहता, निशा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें