फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर मोहा लोगों का मन

Fri, 16 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। भारत विकास परिषद की साढौरा शाखा की ओर से शिशु वाटिका स्कूल परिसर में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पावन पर्व अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से हुआ, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
रुचि गर्ग ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं सोहित जैन एवं दिनेश अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किए गए सुंदर भजनों ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। परिषद के सभी सदस्यों ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अग्नि प्रज्वलित कर मूंगफली व रेवड़ी का वितरण किया गया तथा सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष अमित बांगा ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व देशभर में विभिन्न नामों से मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष संदीप परुथी, हरजेश धीमान, अमित बांगा, मनीष चौहान, नसीम जावेद, अमित गोयल, विनीत सहगल व गगन गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें