फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभी नए हैं, उन्हें समय देना चाहिए : रणजीत

Sat, 07 Jun 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला शनिवार को दौरे पर पहुंचे। इस दौरान रणजीत सिंह ने पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं, फायरिंग व व्यापारियों को धमकी की घटनाओं पर कहा कि मुख्यमंत्री को समय देना चाहिए। वे अभी नए हैं, प्रशासन की स्थिति को देख रहे हैं और जरूरी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भले ही प्रदेश में चुनाव में पांच साल हैं। परंतु कांग्रेस ने पहले से ही प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वे राहुल गांधी की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि सामान्य राजनीतिक स्थिति पर बात कह रहे हैं। राजनीति में समय-समय पर बदलाव आते हैं। 1977 में जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बना और दूसरे दल कमजोर पड़ गए थे। चौटाला ने कहा कि आज भाजपा एक तरफ और कांग्रेस दूसरी तरफ है। वे लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं और जनता का मन भांपने का प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें