संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बारिश के बाद छाए कोहरे से एक बार फिर ट्रेनों की गति मंद पड़ गई है। कोहरे के कारण ट्रेनें एक से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पौने पांच घंटे और इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे की देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित रात और तड़के आने वाली गाड़ियां रहीं।
सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों को हुई। वहीं, अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है, जिसका असर ट्रेनों पर देखने को मिलेगा। गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे 44 मिनट की देरी से चली। वहीं, गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे 09 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस तीन घंटे 03 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 15097 भागलपुर जम्मूतवी अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे 35 मिनट की देरी से चली। इसी तरह गाड़ी संख्या 19325 इंदौर दो घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 15012 दो घंटे 15 मिनट की देरी से चली। इसी तरह गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालानी एक्सप्रेस एक घंटा 51 मिनट, गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 45 मिनट लेट रही।
गाड़ी संख्या 12231 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 39 मिनट, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 33 मिनट, गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस एक घंटा 13 मिनट, गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, गाड़ी संख्या 14631 देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा, 12232 चंडीगढ़ एक्सप्रेस सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौना घंटा लेट रही।