फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार सवारों ने नाका तोड़ पुलिसकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास

Tue, 20 Aug 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा के कलानौर नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को कार सवार युवकों ने कुचलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिसकर्मियों ने कार सवार युवकों का पीछा कर तिगरा गांव के पास दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों का एक साथी फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

कलानौर पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की ओर से तीन युवक कार में नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर उनकी टीम ने कलानौर नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद एक कार आती दिखाई दी। जब पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने के लिए इशारा किया तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। उन्होंने कार रोकने के लिए बैरिकेड लगाए तो चालक ने बैरिकेड में टक्कर मारी। बैरिकेड के आगे खड़े पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान नाका पर तैनात होमगार्ड कृष्ण कुमार व कुलदीप भी चोटिल हो गए।
बैरिकेट तोड़कर जब कार भागने लगे तो उनकी टीम ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। नाहरपुर रोड पर गांव तिगरा के पास पीछा कर उन्हें रोका गया। जैसे ही कार सवार युवकों को रुकवाया तो कार चला रहा युवक पास ही गन्ने के खेत से भाग निकला। उसके दो साथी पकड़े गए।
विज्ञापन

पकड़े गए साथियों की पहचान अंबाला के गांव समालखा निवासी सुमित कुमार व अनिल कुमार के रूप में हुई। उनके फरार साथी की पहचान दीपक के रूप में हुई। इस शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें