फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार चालक ने पुलिसकर्मियों को रौंदने का किया प्रयास

Wed, 12 Feb 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर (यमुनानगर)। कस्बे के पुलिस थाने के सामने एक कार चालक ने एसआई व पुलिस कर्मी को रौंदने का प्रयास किया। इतना ही नहीं कार चालक कर्मचारियों को टक्कर मारने के बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर आरोपी चालक को काबू कर लिया गया।
आरोपी की पहचान गांव कपूरी निवासी जगदीप सिंह के तौर पर हुई है। एसआई ईश्वर सिंह की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसे बाद में जेल भेज दिया गया। घटना सोमवार रात की है। वहीं घटनास्थल का पूरा क्रम आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन

पु शिकायत में एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि सोमवार रात 8:15 बजे चालक ने अपनी कार को बिलासपुर थाना के मुख्य गेट के थोड़ा पीछे मुख्य रास्ते पर खड़ा कर दिया। उन्होंने कार चालक से निवेदन किया कि वह कार को मुख्य रास्ते से हटा ले। नशे में धुत कार चालक ने उनकी बात को अनदेखा कर दिया और तैश में आ गया। इतने में आवाज सुनकर एक अन्य पुलिसकर्मी जय कुमार भी मौके पर पहुंच गया।
कार चालक ने पहले अपनी कार को थोड़ा पीछे किया, फिर ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए कहा मैं आपको मेरी कार हटाने का सबक सिखाता हूं। यङ कहते हुए तेजी से कार को उनकी तरफ लेकर आया और पुलिसकर्मी ईश्वर सिंह व जय कुमार को जोर से टक्कर मार दी। घटना के समय आसपास के लोग एकत्रित हो गए। टक्कर लगने के बाद कार चालक आइंदा देख लेने व जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कार पीछा किया। बिलासपुर-साढौरा मार्ग पर कुछ ही दूरी पर ही पुलिस की गाड़ी कार के समीप पहुंची। इस पर कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारने का प्रयास किया। कुछ दूर के बाद कार कीचड़ में फंस गई। इस पर पुलिस ने आरोपी कार चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें