एनसीसी शिविर के दौरान हथियार चलाते कैडेट। संस्थान
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को पांचवां दिन रहा। शिविर में सूबेदार मेजर जसवंत सिंह व बटालियन के स्टाफ ने कैडेट को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया। शिविर एनसीसी अंबाला ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल, वीएसएम के निर्देशानुसार और कमांडेंट कर्नल पंकज पारीक व कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी के नेतृत्व में लगाया गया है। शिविर में नायब सूबेदार गौतम सिंह ने कैडेट्स को राइफल का परिचय करवाया और इसके विभिन्न भागों, सुरक्षा नियमों, हथियार संचालन व हथियार अनुशासन की जानकारी प्रदान की। संवाद