फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अध्यापकों ने की नियमित करने की मांग

Sun, 07 Jun 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से भेंट करने पहुंचे गेस्ट टीचर। स्वयं
विज्ञापन
रादौर। गेस्ट टीचर हरियाणा के बैनर तले संत कुमार और जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में संगठन प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा से उनके निवास पर मिला। अतिथि अध्यापकों ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष नियमितीकरण की मांग रखी। अतिथि अध्यापकों ने मंत्री को हाल ही में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से आए आदेशों की जानकारी दी और कहा कि अब नियमितीकरण में कोई कानूनी बाधा नहीं है। मंत्री श्याम सिंह राणा ने आश्वस्त किया कि वे यह विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इस दौरान सतीश वशिष्ठ, सोम प्रकाश, जगदीप भूषण, अनिल कौशिक, वीरेंद्र पांचाल, जसबीर, रितु गुप्ता, राजेश कुमारी, कमलजीत कौर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें